Wednesday, 15 June 2016

करियर से संबंधित छोटी सी बात

बच्चे करियर को लेकर अत्यधिक सम्वेदनशील होते जा रहे हैं। वजह असफलता का डर है, नौकरी के क्षेत्र में मांग और आपूर्ति का असंतुलन है यानी तीव्र प्रतिस्पर्धा है, निकटवर्ती लोगों का दबाव है।


इससे निपटने का तरीका है कि प्रतियोगी सहित आस-पास के लोग समझें और धैर्य रखना सीखें। असफलता को सफलता के पहले का चरण समझें। कमियों का ईमानदार विश्लेषण करें और अगली बार बेहतर तरीके से तैयारी करें।



No comments:

Post a Comment